फतेहपुर, मार्च 23 -- खागा। अफसरों के रवैए से तंग पाई गांव निवासी किसान की खुदकुशी के मामले में सुसाइ़ड नोट की जांच रिपोर्ट आ गई है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की जांच में सुसाइड नोट में दिवंगत किसान की हैंडराइटिंग पाई गई है। जांच रिपोर्ट आते ही विवेचना ने रफ्तार पकड़ ली है। आरोपित अफसरों के खिलाफ शिकंजा कसना तय माना जा रहा है। बता दें कि 18 जून 2024 की रात कोतवाली के गांव पाई निवासी किसान रविकरन उर्फ मक्खन सिंह ने गौशाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। खुदकुशी से पहले किसान ने एक हस्तलिखित सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा था, जिसमें चकबंदी अधिकारी रवीन्द्र नाथ पांडेय, सहायक अनिल कुमार, बीएन उपाध्याय व चकबंदी लेखपाल संदीप कुमार व तत्कालीन एसडीएम अतुल कुमार गंगवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए अफसरों के उत्पीड़न को खुदकुशी की वजह बताया था। सुसाइड नोट मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.