मेरठ, मार्च 8 -- मेरठ। भावनपुर के अब्दुल्लापुर में पत्नी की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर फांसी लगाने वाले युवक के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। युवक की मां ने थाने पहुंचकर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अब्दुल्लापुर निवासी संजय का बेटा रोहन मजदूरी करता था। दो साल पहले मुंडाली के एक गांव की रहने वाली महिला से रोहन ने कोर्ट मैरिज कर ली और साथ रहने लगा। कुछ दिनों पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ और महिला मायके लौट गई। बुधवार को रोहन अपने माता पिता से अलग घर के सामने स्थित दूसरे घर में सोने चला गया। सुबह जब वह उठकर नहीं आया तो परिवार जगाने पहुंच गया। दरवाजा न खुलने पर अंदर कूदकर देखा तो रोहन का शव फंदे पर लटका था। शुक्रवार को रोहन की मां राजेश देवी परिजनों के साथ भावनपुर थाने पहुंची और बेटे की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.