पूर्णिया, मई 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला द्वारा बिहार के यशस्वी नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुशील मोदी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके प्रेरणादायक व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद किया। वक्ताओं ने अपने कहा कि श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी का जीवन सादगी, संघर्ष और सेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने बिहार को एक नई दिशा दी और राज्य के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे भाजपा के सिद्धांतों के प्रबल संवाहक थे। वे कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.