जहानाबाद, जनवरी 4 -- कुर्था, एकसंवाददाता। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की जयंती समारोह को लेकर रविवार को कुर्था डाक बंगला परिसर में मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा के नेतृत्व में बैठक हुई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि 5 जनवरी को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होने वाले जयंती समारोह को सफल बनाएं। सुशील कुमार मोदी बिहार के एक लोकप्रिय राजनेता के साथ-साथ एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में जाने जाते थे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामाशीष दास, संजीत सिंह, जिला मंत्री सह विधानसभा प्रभारी राहुल वत्स, करपी उतरी मंडल अध्यक्ष भरत यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष लाला शर्मा, मंडल महामंत्री संजय सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दरोगा यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। फोटो- 04 जनवरी अरवल- 08 कैप्शन- कुर्था में बिहार के पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.