अयोध्या, दिसम्बर 13 -- अयोध्या। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सुशील कुमार पांडे की ताजपोशी हो गयी। संगठन के जिलाध्यक्ष अयोध्या अवधेश यादव ने बताया कि बिहार के पटना स्थित कार्यालय से चिट फंड की मान्यता मिलने पर अब कोई संदेह नहीं है कि अब सब अध्यापक भाई गुमराह नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि सुशील पांडे ही वास्तविक अध्यक्ष हैं और वही देश भर के शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करते हैं। सुशील पांडेय के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जनपद के शिक्षक नेताओं अशोक वर्मा, डॉ मनुजेश यादव, अजय वर्मा, फूल चंद सरोज, डॉ मुकेश आनंद, डॉ. मानसी द्विवेदी, उमाशंकर, सूरज प्रकाश, डॉ. सुरेश मौर्य, मानवेंद्र वर्मा, राजकुमार वर्मा आदि शिक्षकों ने खुशी जतायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...