मुंगेर, जनवरी 1 -- मुंगेर, निज़ संवाददाता। मकससपुर स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को सुशील कुमार मोदी स्मृति एवं शोध संस्थान की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें 5 जनवरी 2026 को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में आयोजित होने वाले सुशील कुमार मोदी जयंती समारोह की सफलता पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रकाश कुमार भगत राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह सुशील कुमार मोदी जयंती समारोह के क्षेत्रीय प्रभारी तथा विधान परिषद सदस्य लालमोहन गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के क्षेत्रीय प्रभारी प्रकाश भगत ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से पटना चलकर उनके जन्म जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम संयोजक सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर ने की। मौके पर अमरेश चंद्र सिंह, संतोष कुमार पोद्दार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.