बिहारशरीफ, दिसम्बर 26 -- सुशासन दिवस पर किसानों को दिया स्मार्ट खेती का मंत्र फसल अवशेष जलाने पर खेत की उर्वरा शक्ति होगी नष्ट राजगीर में 250 तो हर प्रखंड में 50-50 किसानों ने लिया प्रशिक्षण राजगीर, निज संवाददाता। सुशासन दिवस के मौके पर जिले के किसानों को खेती को लाभ का धंधा बनाने और पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया गया। सभी प्रखंडों में विशेष जागरूकता शिविर लगाए गए। राजगीर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कृषि अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी कि वे फसल अवशेष को जलाने से बचें। इससे न केवल वातावरण प्रदूषित होता है, बल्कि खेत की उर्वरा शक्ति भी खत्म हो जाती है। राजगीर के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे फसल कटाई के लिए आधुनिक तकनीक अपनाएं। योजनाओं में पारदर्शिता का वादा: जिला कृषि पदाधिकारी नितेश कुमार ने कहा कि सुशासन का मूल...