गढ़वा, दिसम्बर 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल चौक पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रुप में मनाया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे.. भारत माता की जय.. वंदे मातरम् सहित अन्य नारे लगाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि देश के उत्थान के लिए अटल बिहारी वाजपेयी ने जीवन समर्पित किया। उन्होंने देश आत्मनिर्भर बने उसके लिए स्वदेशी आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम किया। वह कुशल संगठनकर्ता के साथ साथ कवि लेखक सहित अन्य क्षेत्रों में अनेकों काम किए थे। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने विपरीत परिस्थितियों में सरकार चलाकर एक मिशाल कायम किया था। उन्होंने कभी गलत नीतियों का साथ नहीं दिया। मात्र एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.