गंगापार, अगस्त 5 -- सिकंदरा, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार को सिकंदरा स्थित पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक संगठन सृजन अभियान को लेकर संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अशफाक अहमद ने कहा कि आज देश में अनेक प्रकार की समस्याएं हैं और इसके लिए वर्तमान भाजपा सरकार उत्तरदायी है। इन समस्याओं जैसे, महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी जरूरत की वस्तुओं के लिए जनता त्रस्त है। उसे दर-दर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसलिए कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व 2027 में होने वाले चुनाव में अभी से कमर कस के तैयार रहने का पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है। हमें आपको बूथ स्तर से सशक्त और मजबूत कार्यकर्ताओं को गांव से निकाल कर संगठन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.