कौशाम्बी, दिसम्बर 25 -- मंझनपुर, संवाददाता। कड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हिसामपुर परसखी में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। शिक्षकों व बच्चों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। प्रधानाध्यापक रामकृष्ण साहू ने बच्चों को अटल जी की जीवनी का वृतांत बताया। इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिका माया सिंह, रिया सेठी, संध्या देवी पटेल व बीरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...