कौशाम्बी, दिसम्बर 27 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। सिराथू ब्लॉक सभागार में शनिवार को आयोजित अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी रहे। जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने प्रभारी मंत्री के साथ पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की वाणी केवल भाजपा की आवाज नहीं थी, बल्कि वह पूरे देश की सामान्य मानवीय आशाओं और आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति बन चुकी थी। जब वह बोलते थे तो लगता था मानो देश बोल रहा है। वह अपनी भावनाओं को नहीं, बल्कि जन-जन की भावनाओं...