धनबाद, फरवरी 19 -- धनबाद, प्रतिनिधि। फारवर्ड ब्लॉक के नेता सुशांतो सेनगुप्ता, उनके भाई संजय सेनगुप्ता व कार्यकर्ता दुर्योधन पाल की हत्या के चर्चित मामले की सुनवाई सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में हुई। न्यायाधीश विजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने सीबीआई की ओर से दायर किए गए आवेदन को खारिज करने का आदेश दिया। सीबीआई ने आवेदन दायर कर मामले के अनुसंधानकर्ता को पुनः गवाही के लिए बुलाने की प्रार्थना की थी। सीबीआई ने अर्जी कहा था कि उसे मामले के अनुसंधानकर्ता प्रशांत कुमार श्रीवास्तव की गवाही करानी है। इसलिए उन्हें समन जारी किया जाए, जिसका बचाव पक्ष ने विरोध किया था। गौरतलब है कि सीबीआई इस मामले में 33 गवाहों का परीक्षण करा चुकी है। पांच अक्तूबर 2002 को सुशांतो अपने भाई संजय व कार्यकर्ता दुर्योधन के साथ कार से निरसा जा रहे थे। गोपालगंज के पा...