धनबाद, मार्च 28 -- धनबाद, प्रतिनिधि फारवर्ड ब्लॉक के नेता सुशांतो सेनगुप्ता, उनके भाई संजय सेनगुप्ता व कार्यकर्ता दुर्योधन पाल की हत्या के मामले की सुनवाई गुरुवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की अदालत में हुई। केस अभिलेख साक्ष्य पर निर्धारित था। अभियोजन की ओर से सीबीआई ने अनुसंधानकर्ता प्रशांत श्रीवास्तव को बतौर गवाह के रूप में पेश कर उनका बयान दर्ज कराया। आईओ ने घटना का समर्थन किया। कोर्ट ने अभियोजन की ओर से सीबीआई को गवाह पेश करने का आदेश देते हुए सुनवाई की अगली तिथि 29 अप्रैल 2025 मुकर्रर कर दी है। बताते चलें कि पांच अक्तूबर 2002 को सुशांतो अपने भाई संजय व कार्यकर्ता दुर्योधन के साथ कार से निरसा जा रहे थे। गोपालगंज के पास कार पर हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। मौके पर तीनों की मौत हो गई थी, जबकि प्रदीप तुरी और गणेश स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.