हरिद्वार, मई 13 -- सीनियर आईएएस सोनिका ने सोमवार को कुंभ मेला अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने मेला नियंत्रण भवन में प्रेस से वार्ता में कहा कि आगामी अर्द्धकुंभ सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए केन्द्र सरकार के दिशा निर्देशन में शासन और जिला स्तर पर कई बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अर्द्धकुंभ सुव्यवस्थित और भव्यता के साथ होगा। इसके लिए आवश्यक तैयारिया की जा रही है। पूर्व में बैठक भी हो चुकी है। कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत, पार्किंग, यातायात और साफ सफाई के लिए रोड मैप तैयार किया जा रहा है। इसके लिए सभी के सुझाव भी लिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.