अलीगढ़, फरवरी 8 -- हरदुआगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरानदी गांव के एक वृद्ध से पेंशन निकालने के एवज में कस्बे के एक जनसेवा केंद्र संचालक ने बीते एक साल में पांच हजार रुपए ऐंठ लिए। सुविधा शुल्क के नाम पर ली गई रकम को लेकर शनिवार दोपहर जब वृद्ध ने कस्बा निवासी धनीपुर ब्लॉक के प्रधान संगठन अध्यक्ष सुनील शर्मा सिल्ला से शिकायत की तो, कानूनी शिकंजे में फंसता देख जनसेवा केंद्र संचालक ने वृद्ध को रुपए लौटा दिए और माफी मांगी, जिसके बाद वृद्ध ने कार्रवाई की मना करते हुए सुनील शर्मा के प्रति कृतज्ञ जताई। बरानदी गांव के माजरा नगला ठेकेदार निवासी बनवारी लाल ने बताया कि उन्हें शासन से वृद्धावस्था पेंशन मिलती है जिसे तीन महीने बाद वह निकालते हैं। वृद्ध का आरोप था कि एक जनसेवा केंद्र संचालक बीते एक साल में चार बार रुपए निकालने के दौरान सुविधा शुल्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.