देवघर, मई 24 -- देवघर,प्रतिनिधि। बाबा मंदिर थाना क्षेत्र के सुविधा भवन के पीछे स्थित रास्ते पर खड़ी एक बाइक की चोरी हो गई है। पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित रिखिया थाना क्षेत्र के हरलाजोरी निवासी शंकर कुमार झा ने बताया कि चोरी हुई बाइक हीरो होंडा शाइन है, जो लाल रंग की थी। जानकारी के अनुसार वह अपने यजमान के साथ पूजा-अर्चना के लिए बाबा मंदिर गए थे। उन्होंने अपनी बाइक सुविधा भवन के पीछे रास्ते पर खड़ी की थी। जब वे मंदिर से लौटे, तो देखा कि बाइक वहां से गायब है। बाइक की तलाश में उन्होंने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में उन्होने बाबा मंदिर थाना में बाइक चोरी की शिकायत अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.