बिहारशरीफ, जनवरी 20 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। भूमि संबंधित परिमार्जन से लेकर फार्मर आईडी बनाने तक, जमीन खरीद से लेकर भू-सर्वेक्षण तक लोगों को खतियान की जरूरत होती है। इसके लिए लोगों को अभिलेखागार भवन का चक्कर लगाना पड़ता था। अब यह सारी व्यवस्था ऑनलाइन हो चुकी है। इसके लिए रैयत या कोई भी आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके लिए तय दर उन्हें ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इसके बाद वे उसे अपलोड कर इसकी प्रिंट कॉपी निकाल सकते हैं। जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि एक जनवरी 2026 से ही यह व्यवस्था शुरू है। बहुत से लोगों ने इसके माध्यम से अपने दस्तावेज लिए हैं। पहले से प्रचलित भौतिक प्रणाली समाप्त कर दी गयी है। ऑनलाइन प्रणाली से ही राजस्व अभिलेखों की डिजिटल हस्ताक्षरित प्रति सत्यापित प्रतिलिपि के रूप में उपलब्ध करायी जा रही है। इससे रैयतों को अनाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.