संतकबीरनगर, मार्च 29 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। बखिरा का सई बुजुर्ग मोहल्ला अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। करीब पांच हजार आबादी का यह मोहल्ला है। टूटी सड़कें चारो तरफ फैली गन्दगी जाम नाली यहां की पहचान बन गई है। जगह-जगह गन्दगी फैली है। नालियां जाम हैं। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। गन्दा पानी निजी जमीन में बह रहा है। शुद्ध पेयजल की समस्या है। हैण्डपम्प दूषित पानी दे रहे हैं। गन्दगी व जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। अधिकांश सड़कें बदहाल हैं। नाली का पानी घरों के सामाने फैला रहता है। इसके चलते नागरिकों को गन्दगी व जलजमाव समेत अन्य परेशानियां झेलनी पड़ रही है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। सई बुजुर्ग के लोग बदहाल जीवन जी रहे हैं। जिम्मेदार यहां के विकास को लेकर लापरवाह बने हैं। हैण्डपम्प का शुद्ध पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.