पूर्णिया, फरवरी 21 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड के निजगेहूंवा पंचायत के पश्चिमी उत्तरी क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मतियापुर में बुनियादी सुविधाओं के अभाव में छात्र-छात्राओं को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई होती है, लेकिन बैठने के लिए बेंच-डेस्क तक उपलब्ध नहीं हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्याम कुमार ने बताया कि स्कूल में कुल 271 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जिनमें प्रतिदिन लगभग 130 विद्यार्थी उपस्थित रहते हैं। भवन काफी अच्छा बना हुआ है, लेकिन फर्नीचर की कमी के कारण बच्चों को फर्श पर बैठकर पढ़ना पड़ता है। अभिभावकों का कहना है कि वर्तमान स्थिति देखकर गुरुकुल शिक्षा की याद ताजा हो जाती है, जहां विद्यार्थी जमीन पर बैठकर पढ़ते थे। विद्यालय में शिक्षको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.