नोएडा, जनवरी 27 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली ड्रीम वैली-2 के खरीदार सोमवार को परिसर में स्थित एनबीसीसी कार्यालय के सामने सुविधाओं की मांग के लिए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। लोगों का आरोप है कि एनबीसीसी ने आधे अधूरे कार्यों के साथ परियोजना में घर सौंप दिए। इनमें लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। सोसाइटी के एओए कोषाध्यक्ष मदनलाल ने बताया कि परिसर में टेंट लगाकर 12 बजे से एनबीसीसी कार्यालय के सामने धरना शुरू किया और नारेबाजी की। कुलदीप और एग्जीक्यूटिव सदस्य राहुल कश्यप ने बताया कि परिसर में रहने वाले लोगों के हित की लगातार अनदेखी की जा रही है। कई खरीदार लगातार कोर्ट रिसीवर और एनबीसीसी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। उनकी समस्याओं को सुनने के लिए कोई तैयार नहीं है। लोगों का आरोप है कि परिसर में करीब 1,500 परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.