अंबेडकर नगर, फरवरी 12 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत टेढ़े पंजे (क्लब फुट) से पीड़ित बच्चों का हर मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज होता है। यह सुविधा अनुष्का फाउंडेशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के सहयोग से मिलती है। क्लब फुट से बच्चों को मुक्त कराने का इलाज तीन चरणों में होता है। पहला चरण कास्टिंग (प्लास्टर) का होता है, जिसमें पांच से छह प्लास्टर लगाकर पैर को सीधा किया जाता है। हर सप्ताह नया प्लास्टर चढ़ाया जाता है। दूसरे चरण में टेनोटॉमी होती है, जिसमें एड़ी के पीछे छोटा सा चीरा लगाकर पैर को लचीला बनाया जाता है। वहीं तीसरे चरण में ब्रसेज होती है। इस चरण में टेनोटॉमी के बाद बच्चों को विशेष जूते पहनाए जाते हैं। अनुष्का फाउंडेशन की जिला समन्वयक अंजली ने...