देहरादून, जनवरी 16 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुवाखोली में प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में लोगों की समस्याओं को सुना। शिविर में 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शुक्रवार को सुवाखोली में आयोजित जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, लाभार्थियों को बेबी किट तथा किसानों को कृषि यंत्र वितरित किए गए। साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विगत 12 जनवरी को गढ़ बुरांसखड़ा में आयोजित शिविर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.