जमशेदपुर, मार्च 28 -- जमशेदपुर । सांसद विद्युतवरण महतो ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि योजना के तहत सुवर्णरेखा परियोजना के अंतर्गत चांडिल डैम से पटमदा, बोड़ाम, नीमडीह एवं कूकड़ू प्रखंड में पंप नहर योजना को एआईबीपी (त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम) के तहत स्वीकृति देने की मांग की। सांसद ने मंत्री को सौंपे ज्ञापन में बताया कि परियोजना की पीपीआर (परियोजना पूर्व रिपोर्ट) आठ महीने पहले जल संसाधन विभाग रांची को सौंपी गई है। योजना से पटमदा-बोड़ाम प्रखंड में 12 हजार हेक्टेयर भूमि, नीमडीह-कुकड़ू प्रखंड में 9500 हेक्टेयर भूमि .की सिंचाई क्षमता विकसित होगी। इन क्षेत्रों में गरीब एवं आदिवासी किसान निवास करते हैं, जिन्हें इस परियोजना से सीधा लाभ मिलेगा। 2000 करोड़ की लागत वाली परियोजना के लिए केंद्र से सहायता की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.