भभुआ, फरवरी 1 -- भगवानपुर। प्रखंड की भगवानपुर-मुंडेश्वरी सड़क की सुवरा नदी के सिंचाई पुल के बनने वाले समानांतर पुल का निर्माण अब तक शुरू नहीं किया जा सका। पुल निर्माण निगम के इंजीनियरों द्वारा दो वर्ष पहले सर्वे किया गया था, जिसके बाद नदी में मिट्टी की जांच का रिपोर्ट भी भेजी गई थी। पुल नहीं बनने से सरैयां, उमापुर, मसही, रामगढ़ के ग्रामीणों व वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। शिथिल पड़ा डोर टू डोर कूड़ा उठाव अभियान भगवानपुर। प्रखंड की पांच पंचायतों में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत डोर टू डोर नियमित कूड़ा उठाव अभियान शुरू किया गया था। तब लोगों को लगा था कि उनका गांव व गली शहर की तरह साफ-सुथरी दिखेगी। लेकिन, इन दिनों यह अभियान शिथिल पड़ने लगा है। जनप्रतिनिधियों का भी अभियान के प्रति बढ़ रही उदासीनता कारण माना जा रहा है। इससे लोगों की परेशानी ...