लखनऊ, अक्टूबर 8 -- सुल्तानपुर से मुंबई के बीच डुप्लीकेट पुष्पक एक्सप्रेस चलेगी। इसका संचालन शुरू किए जाने को लेकर भेजे गए प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। नवंबर तक ही इसका संचालन किया जाएगा। दीवाली और छठ त्योहार पर यात्रियों की भारी भीड़ के कारण स्थानीय रेल प्रशासन ने लखनऊ और मुंबई के बीच डुप्लीकेट पुष्पक एक्सप्रेस चलाने के लिए प्रस्ताव बना कर बोर्ड को भेजा था। लेकिन, लखनऊ जंक्शन पर ट्रेनों की बढ़ी संख्या के कारण इसका संचालन सुल्तानपुर से किए जाने का सुझाव बोर्ड ने दिया। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि रैक तैयार है। अगले सप्ताह किसी भी दिन से इसे शुरू किया जा सकता है। इसके लिए बोर्ड से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। मुंबई के लिए सुबह के समय इसकी रवानगी रखी जाएगी। लखनऊ जंक्शन से इसे रवाना होने का समय संभवत: सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.