काशीपुर, दिसम्बर 6 -- बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी चौकी क्षेत्र में स्थित मोबिन मेडिकल स्टोर पर शुक्रवार की देर रात ड्रग इंस्पेक्टर, एसओटीएफ कुमाऊं और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम को मेडिकल और मेडिकल संचालक कासिम अली के घर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां मिली। टीम ने कासिम अली एवं उसके पुत्र उवेश के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...