काशीपुर, फरवरी 22 -- बाजपुर, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर कांवडिये हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो इसको लेकर शिव भक्तों द्वारा विभिन्न स्थानों पर भंडारे लगाए गए हैं, जहाँ कांवडि़यों के लिए भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई है। वहीं सुल्तानपुर पट्टी स्थित कोसी नदी पर अस्थाई पुल भी तैयार किया गया है जिससे कांवडि़यों को कम दूरी तय करनी पड़ रही है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवडि़यों के रास्ते में कोसी नदी पड़ती है। चूंकि ये इस रास्ते से कम दूरी तय करनी पड़ती है तो कांवडि़ये इसी नदी में से गुजरते हैं। वहीं सुल्तानपुर पट्टी निवासी मुकेश सैनी, महेंद्र, सतपाल, तिलक, सुनील, सतवीर आदि शिव भक्तों ने नदी पर लकड़ी का अस्थाई पुल बनाया है, जिससे कांवडि़यों को कोसी पार करने में कोई दिक्कत न हो।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.