गुड़गांव, नवम्बर 26 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान में वन्यजीवों और विशेष रूप से प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वन्य जीव विभाग ने झील परिसर की चारदीवारी को मजबूत और ऊंचा करने की योजना बनाई है। अब झील की दीवारें लगभग आठ से दस फीट तक ऊंची बनाई जाएंगी, जिसका एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय को भेजा गया है। अभी तक झील की दीवारें नीची होने के कारण अक्सर लावारिश मवेशी परिसर में घुस जाते थे। मवेशियों की आवाजाही न केवल झील में आने वाले पक्षियों की सुरक्षा को बाधित करती थी, बल्कि उनके प्रजनन पर भी नकारात्मक असर डालती थी। नई चारदीवारी झील की सीमा को मज़बूती से परिभाषित करेगी और मवेशियों के अवैध प्रवेश को रोकेगी, जिससे वन्यजीवों को बिना किसी बाधा के पनपने में मदद मिलेगी। यह झील के नाजुक पारिस्थितिकी त...