रुडकी, सितम्बर 24 -- यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में बतौर मुख्य आरोपी सुल्तानपुर के खालिद की गिरफ्तारी से उसके सारे पड़ोसी, रिश्तेदार और परिचित हैरान हैं। उनके बीच में खालिद की पहचान बड़े संवेदनशील युवक की थी। उनके अनुसार खालिद खुद के साथ ही अपनी तीन छोटी बहनों को भी पढ़ा लिखकर काबिल बनाने के प्रयास में लगा था। रविवार में हुई यूकेएसएसएससी (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) की परीक्षा के पेपर लीक मामले का सरगना पहले हाकम सिंह को माना जा रहा था। परन्तु गत दिवस इसमें मुख्य आरोपी के तौर पर सुल्तानपुर के खालिद को गिरफ्तार किया गया है। उसकी एक बहन साबिया भी इसी में पकड़ी गई है। पुलिस प्रशासन की पूरी टीम छापा मारने को उसके घर पहुंची, तो लोगों को इसका पता चला। इससे खालिद को जानने वाले सारे लोग स्तब्ध दिख रहे हैं। उसके पड़ोसी और पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.