भागलपुर, जनवरी 26 -- सुल्तानगंज, संवाददाता। अपर रोड स्थित डॉ. उषा कुमारी के क्लीनिक पर प्रसव के लिए आई महिला के नवजात बच्चे की मौत के बाद रविवार को परिजनों ने हंगामा कर दिया। पीड़िता सुल्तानगंज से घाट रोड निवासी मो. आसिफ की पत्नी करिश्मा बतायी जा रही है। परिजनों ने बताया कि शनिवार के लगभग दस बजे दिन में प्रसव पीड़ा होने के बाद महिला को रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज लाया गया था, लेकिन पीड़िता को एक करीबी आशा ने झांसा देकर डॉ. उषा कुमारी के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर की गैरमौजूदगी में नर्स ने प्रसव कराया। आरोप है कि नवजात की मौत के बाद जब परिजन प्रसूता को घर ले जाने लगे तब डीलिवरी चार्ज में 15 हजार रुपये की मांग की गई। काफी देर क्लीनिक कर्मी और परिजनों के बीच नोकझोंक हुआ। इसके बाद परिजन प्रसूता को लेकर घर चले गए। मामले में डॉ. ...