भागलपुर, जनवरी 31 -- सुल्तानगंज संवाददाता शुक्रवार को बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ प्रखंड सुल्तानगंज की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उषा कुमारी ने की। मुख्य अतिथि के रुप में जिला अध्यक्ष सुभद्रा कुमारी मौजूद थी। बैठक में उपस्थित सेविकाओं द्वारा महिला पर्यवेक्षिका पर सेविका का शोषण किए जाने सहित विभिन्न आरोप लगाए गए। सेविका द्वारा बताया गया कि केंद्र पर बिजली का मीटर लगा है। लेकिन बिजली नहीं मिलती है। बिल भी आ रहा है। केंद्र पर पंजी रखने के लिए आलमीरा नहीं है। धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष सुभद्रा कुमारी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...