भागलपुर, जनवरी 5 -- थाना क्षेत्र के अपर रोड स्थित बड़ी दुर्गा स्थान मंदिर के समीप एक अज्ञात युवक मूर्छित अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर आसपास के लोगों को सूचना दी गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों तथा पुलिस के सहयोग से बेहोशी की हालत में पड़े युवक को सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। अस्पताल प्रबंधक रमन सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है। रेफरल अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे मायागंज रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...