भागलपुर, फरवरी 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के लिए प्रसिद्ध सुल्तानगंज क्षेत्र को राज्य का बड़ा पर्यटन स्थल बनाने पर सहमति जताई है। शनिवार को दोपहर में मुख्यमंत्री समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में जिले की प्रगति से रूबरू हो रहे थे। इसी दौरान विधान पार्षद विजय कुमार सिंह और विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने सुल्तानगंज के पर्यटकीय विकास का मामला उठाया। इस पर सीएम ने डीएम से पूरे मामले की जानकारी ली और इस संबंध में हो रहे प्रशासनिक काम से अवगत हुए। सीएम ने कहा, सुल्तानगंज बिहार की आस्था है। यहां सावन में लाखों कांवरिया उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान के बाद जल उठाते हुए देवघर में अर्पित करते हैं। राज्य सरकार इसे टूरिस्ट हब बनाने के लिए संकल्पित है। सुल्तानगंज में जहाज घाट के निकट रेलवे की 17 ए...