भागलपुर, फरवरी 1 -- सुल्तानगंज संवाददाता सुल्तानगंज प्रखंड परिसर में नीति आयोग के तहत संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख गुंजा देवी ने गुब्बारा उड़ाकर किया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार, प्रभारी सीओ शालनी कुमारी, सीडीपीओ किरण कुमारी, एबीएफ कुमारी रिया सहित सभी सेविका, सहायिका, कर्मचारी ने जागरूकता और व्यवहारिक परिवर्तन लाने का संकल्प लेते हुए शपथ लिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार को निति आयोग के तहत संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया जो 14 अप्रैल तक चलेगा। सभी लोगों ने शपथ लेते हुए निष्ठा के साथ कार्य करते हुए लोगों को जागरूक करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...