मुंगेर, फरवरी 3 -- तारापुर, निज संवाददाता। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि तारापुर क्षेत्र के लोगों और किसानों के लिए रविवार को बांका की प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की हैं। उन्होंने बताया कि सुल्तानगंज-देवघर सड़क का चौड़ीकरण कर फोरलेन में परिवर्तित किया जाएगा, जिससे आने वाले समय में बिहार के उत्तरी इलाके से तारापुर के रास्ते झारखंड राज्य के देवघर होते हुए अन्य जगह का आवागमन सुगम होगा। श्रावणी मेला के दौरान वाहनों की भीड़ से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बांका में प्रगति यात्रा के क्रम में ही किसानों के खेतों के सिंचाई सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सुल्तानगंज गंगा नदी का पानी हनुमाना डैम में ले जाने की घोषणा की है। इससे क्षेत्र की सिंचाई समस्या का निदान होगा और किसान अपने खेतों में बारहमासी फसल...