मैनपुरी, दिसम्बर 31 -- प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के रामलीला मैदान पर बुधवार को खेले गए बेसिक प्रीमियर लीग के मुकाबले में सुल्तानगंज डायनामाइट ने रॉयल चैलेंजर्स भोगांव को 9 रन से हराया। मुकाबले में सुल्तानगंज डायनामाइट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 143 रन बनाए। भोगांव के सुनीत ने 3, जबकि नीरज और ओमवीर ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चौलेंजर्स भोगांव 15 ओवर में 134 रन ही बना सकी। टीम में नीरज यादव ने 47, सचिन ने 32 और नितिन मुकेश ने 14 रन बनाए। सुल्तानगंज के जयप्रकाश और आशुतोष ने क्रमश: 2-2 विकेट लिए। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए नीरज यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायरिंग अमन राजपूत और गगन राजपूत ने की, जबकि स्कोरिंग संदीप और रजत चौधरी ने संभाली। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.