रांची, जुलाई 11 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। बाबा वैद्यनाथ को जलार्पण करने गोंदलीपोखर से शुक्रवार को 251 कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज के रास्ते देवघर के लिए रवाना हुआ। पांच बसों से कांवरिया सुल्तानगंज पहुंचेंगे, इसके बाद कांवर यात्रा कर बाबाधाम जाएंगे। सिरका मुखिया रोशन मुंडा और समाजसेवी साहेबराम महतो ने कांवरियों को झंडा दिखाकर रवाना किया। कांवरियों के दल में नीलकंठ चौधरी, रामपोदो महतो, ज्योतिष महतो, सावन महतो, बीरू महतो, सतीश महतो, मोतीराम महतो, जीतेन्द्र महतो, अनिल महतो और प्रकाश महतो आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...