भागलपुर, फरवरी 24 -- नपं अकबरनगर के श्रीरामपुर में आजाद क्रीड़ा मैदान के तत्वावधान में आजाद क्रिकेट क्लब के सौजन्य से चल रहे श्रीरामपुर प्रीमियर लीग (सीजन-6) के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टिशु इलेवन सुल्तानगंज की टीम ने धरहरा को हराकर फाइनल में अपना स्थान बना ली। अब फाइनल में टिशू इलेवन सुल्तानगंज, अमन इलेवन भागलपुर से भिड़ेगी। टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में टिशु इलेवन सुल्तानगंज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 225 रन बनायी। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी धरहरा की टीम निर्धारित 14 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 151 रन ही बना पाई। इस तरह टिशु इलेवन सुल्तानगंज की टीम ने 74 रनों से मैच जीतकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...