भागलपुर, फरवरी 20 -- कृष्णानंद स्टेडियम मैदान में आयोजित कुमार अमरेन्द्र मोहन उर्फ पिंकू दा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को अरुण स्पोर्ट्स क्लब सुल्तानगंज बनाम लक्ष्मी स्पोर्ट्स क्लब इटहरी के बीच खेला गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बांका लोकसभा के सांसद गिरधारी यादव, विधि व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार, बीडीओ संजीव कुमार, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, अजगैवीनाथ मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी, नगर उपसभापति नीलम देवी, मुरारका कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नागेंद्र तिवारी, समाजसेवी डॉ. रवि सुमन कुमार उर्फ अरुण मंडल उपस्थित थे। मैच के उद्घाटन के बाद दोनों टीमों के बीच कड़े मुकाबले में पहले हाफ तक दोनों टीम एक भी गोल नहीं कर पायी। वहीं दूसरे हाफ के खेल प्रारंभ होने के बाद दोनों ही टीमें एक-दूसरे पर हावी रहीं, लेकिन एक भी गोल नही...