भागलपुर, फरवरी 9 -- प्रखंड की महेशी पंचायत स्थित पुरानी मोतीचक दुर्गा स्थान खेल मैदान में आयोजित आजाद यंग क्रिकेट चैलेंज कप का फाइनल मुकाबला रविवार को हुआ। मुकाबला सीटीएस नाथनगर बनाम टिशू इलेवन सुल्तानगंज की टीम के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल, जिला परिषद सदस्य आशा जयसवाल, पूर्व जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अर्पणा कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर सुल्तानगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया एवं निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट खोकर 264 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी नाथनगर की टीम कुल 16 ओवर में 219 रन ही बना पायी। इस प्रकार सुल्तानगंज की टीम ने 45 रनों से जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमा लिया। उपविजेता टीम को नवगछिया भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.