भागलपुर, सितम्बर 27 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सुल्तानगंज-कटोरिया रेल लाइन का काम चालू करने का निर्णय लिया गया है। इससे भागलपुर और देवघर सहित पूरे देश के शिव भक्तों को रेलगाड़ी के माध्यम से सफर करने में आसानी होगी। इस परियोजना की कुल लंबाई 74.8 किलोमीटर है और यह असरगंज, तारापुर और बेलहर के रास्ते में है। इस प्रस्तावित रेल खंड में सुल्तानगंज और कटोरिया के साथ-साथ असरगंज, तारापुर, बेलहर, श्रीनगर और सूयाबथान में ठहराव दिया गया है। कटोरिया एक जंक्शन स्टेशन बनेगा, अभी कटोरिया स्टेशन बांका-जसीडीह रेल लाइन पर पड़ता है। परियोजना के पूरा हो जाने पर प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालुओं को जल लेकर देवघर तक जाने में आसानी होगी। पूरी परियोजना पर नवीनतम अनुमानों के मुताबिक लगभग 1261 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अभी सुल्तानगंज से देवघर की दूरी वाया भागलपुर, बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.