भागलपुर, नवम्बर 20 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। सुल्तानगंज-कटोरिया रेल परियोजना को लेकर रेलवे ने कागजी तैयारी शुरू कर दी है। यह परियोजना लगभग 20 साल पुरानी है, इसलिए रेलवे निर्माण विभाग के कार्यालय में पूर्व में कराए गए सर्वे सहित अन्य सभी दस्तावेज को निकाला जा रहा है। तत्कालीन सर्वे के अनुसार अलाइनमेंट, बजट आदि का आंकलन किया जाएगा। इसके बाद इस परियोजना में टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रेलवे के सूत्रों के अनुसार इस परियोजना की स्वीकृति लगभग 20 साल पहले हुई थी। इसके बाद इसके लिए फंड नहीं मिला था। इसलिए सर्वे और डीपीआर बनने के बाद फाइल बंद हो गई थी। अब जब रेलवे बोर्ड से इस परियोजना पर काम कराने सहमति हो गई है तो फिर से तमाम रिपोर्ट्स और सर्वे का अध्ययन किया जा रहा है। पूरी संभावना है कि डीपीआर भी रिवाइज हो सकता है। लेकिन अब इसके लिए आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.