पटना, जनवरी 21 -- सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के लॉ कॉलेज घाट के पास मंगलवार की रात छात्रों ने बम विस्फोट कर हड़कंप मचा दी। इससे पहले जैक्सन और सीबी रमण हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट हुई। मौके पर डीएसपी राजकिशोर सिंह के साथ सुल्तानगंज पुलिस पहुंची। पुलिस के आने से पहले सभी छात्र भाग गए। मंगलवार की रात कॉफी की दुकान पर जैक्सन हॉस्टल और सीवी रमण हॉस्टल के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और दोनों पक्षों में मारपीट हुई। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट की घटना में एक छात्र मामूली रूप से जख्मी हो गया। इधर घटना के थोड़ी देर बाद छात्रों का एक गुट पहुंचा और सीबी रमण हॉस्टल की दीवार पर बम फोड़ दी। जिससे अफरातफरी मच गयी। डीएसपी का कहना है कि बम विस्फोट से किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। पुलिस टीम जांच पड़ताल कर रही है। दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.