भागलपुर, नवम्बर 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। महिला आईटीआई कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर तीन विधानसभा क्षेत्र में हुए चुनाव की काउंटिंग चल रही थी। हालांकि इस मतगणना केंद्र पर शुरू से ही बढ़त बनाए हुए प्रत्याशियों ने बढ़त बनाए रखने का सिलसिला बरकरार रखा। बिहपुर से भाजपा प्रत्याशी ई. शैलेंद्र ने पहले राउंड से ही वीआईपी प्रत्याशी अर्पणा कुमारी से आगे रहे। इधर गोपालपुर विधानसभा के लिए जदयू प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल भी वीआईपी प्रत्याशी प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव से पहले सत्र से ही आगे रहे। वहीं सुल्तानगंज विधानसभा के जदयू प्रत्याशी ललित नारायण मंडल पहले दौर से ही राजद प्रत्याशी चंदन कुमार उर्फ चंदन कुमार सिन्हा से बढ़त बनाए हुए रखा। हालांकि गोपालपुर विधानसभा सीट से निवर्तमान विधायक नरेंद्र कुमार नीरज गोपाल मंडल तीसरे स्थान के लिए पह...