रामपुर, सितम्बर 14 -- हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुर पट्टी कुंदन में हिंदी दिवस धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में सुलेख व कविता गायन की प्रतियोगिता कराई गई। सुलेख प्रतियोगिता में कक्षा 8 की स्वाति ने प्रथम,कक्षा 7 की मीनाक्षी ने द्वितीय और कक्षा 6 के ऋतिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अतिथि एआरपी वरुण आर्य द्वारा हिन्दी दिवस की महत्वता को समझाया गया। कविता पाठ में कक्षा 7 की रोशनी और कक्षा 8 की कुमकुम ने पुरस्कार जीते। इस दौरान रवि माथुर, धर्मवीर, गुलशन,अरुण कुमार, मित्रपाल, कमलेश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.