खगडि़या, जून 24 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि पसराहा थाना क्षेत्र के महद्दीपुर में हुए डबल मर्डर में मृतका के पति व मृतक के पिता मंडल कारा में बंद है। बताया जा रहा है कि वह सुलेखा देवी हत्याकांड मामले में गिरफ्तार हुआ था। उसकी गिरफ्तार सुलेखा देवी हत्याकांड के नौ माह बाद वर्ष 2024 के 15 जुलाई को की गई थी। सत्तन सिंह पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पंकज एक माह पहले ही छूटा था जेल से: बताया जा रहा है कि मृतक पंकज कुमार सुलेखा देवी हत्याकांड मामले में गिरफ्तार हुआ था। हलांकि वह एक माह पहले ही जेल से बाहर आया था। वहीं इसी बीच बदमाशों ने रणनीति बनाते हुए मां व बेटे की निर्मम हत्या कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.