मिर्जापुर, जनवरी 10 -- पटेहरा। बच्ची की मौत मामले में पिता ने विपक्षी पर सुलह समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है। संतनगर थाना क्षेत्र के खंडवर मझारी गांव में बुधवार को ट्रैक्टर के धक्के से गिरी दीवार की चपेट में आने से शिखा (7) की दबकर मौत हो गई थी। मृतका के पिता रवींद्र की तहरीर पर पुलिस ने उसी दिन ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। रवींद्र का आरोप है कि सामुदायिक भवन पर ग्राम प्रधान के परिवार ने अवैध अतिक्रमण कर रखा है। सामुदायिक भवन के सामने ट्रैक्टर-ट्राली, थ्रेसर मशीन रखा गया है। यदि सामुदायिक भवन की बाउंड्रीवाल में थ्रेशर और ट्रैक्टर ट्राली नहीं खड़ा होता तो यह हादसा न होता। घटना के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.