उन्नाव, नवम्बर 9 -- उन्नाव। परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति पत्नी के 20 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को राजी हो गए। एसपी जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया। परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया। परिवार को टूटने से बचाया। इस मौके पर महिला थाना से 7, परिवार परामर्श केन्द्र से पांच, फतेहपुर चौरासी, सफीपुर से दो.दो, बांगरमऊ, बेहटा मुजावर, औरास, बारासगवर एक.एक जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। इस मौके पर शिल्पी श्रीवास्तव, डा.आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति डॉ.शशी रंजना अग्निहोत्री, डॉ. एसके पांडेय, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.