सोनभद्र, फरवरी 17 -- सोनभद्र। महिला थाना राबर्ट्सगंज पर रविवार को आयोजित परामर्श केंद्र में थानाध्यक्ष महिला सविता सरोज ने पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाया। इस दौरान सुलह समझौते के आधार पर छह दंपति एक साथ रहने को राजी हो गए। एक प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई। महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज ने बताया कि पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया। जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए। काउंसलिंग के दौरान परामर्श केंद्र में आए दम्पतियों की पारिवारिक संबंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.