सिद्धार्थ, मई 13 -- सिद्धार्थनगर। महिला थाना पर परिवार परामर्श केंद्र में दो परिवारों के मध्य सुलह समझौता करा दिया गया। वह लोग साथ रहने को राजी होकर घर चले गए। एक पत्रावली का निस्तारण नहीं हो सका है। महिला थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने बताया कि सुनीता पत्नी विनोद निवासी विनयका थाना सिद्धार्थनगर व मुस्कान पत्नी मोहम्मद आशिक निवासी तेलियाडीह थाना गोल्हौरा के बीच आपसी विवाद था। दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठा कर सुलह करा दिया गया। वह लोग साथ रहने को राजी होकर घर चले गए। बताया कि एक पत्रावली बची है। उसे अगली तारीख पर निस्तारण के लिए रखा गया है। इस दौरान एसआई राम नारायण शुक्ला, महिला एसआई मीरा वर्मा, हेडकांस्टेबल सत्या त्रिपाठी, सविता सिंह आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.